बांदा जिले में नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो नकाबपोश युवकों ने मूक-बधिर महिला से कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया. पीड़िता के पति की मौत हो चुकी है. महिला के जेठ ने बृहस्पतिवार को नगर कोतवाली में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई.
भारत के साथ सैन्य संबंध बढ़ाना इस योजना का एक हिस्सा है।
अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार सुबह नौ बजे तक कोटा से 29, जयपुर से 11, उदयपुर से नौ व झुंझूनू, करौली, दौसा, डूंगरपुर, बारां व भरतपुर से एक एक नया मामला सामने आया है।
देश में कोरोना संक्रमण की सबसे ज्यादा मार झेलने वाले जिलों में शामिल इंदौर में पिछले 24 घंटे के दौरान 61 नये मामले मिलने के साथ ही महामारी के मरीजों की संख्या 2,238 से बढ़कर 2,299 पर पहुंच गयी है. प्रशासन ने इंदौर की शहरी सीमा में 25 मार्च से कर्फ्यू लगा रखा है, जबकि जिले के अन्य स्थानों पर सख्त लॉकडाउन लागू है.
बंद ने सरकारी और अर्द्ध-सरकारी विभागों के कामकाज को बुरी तरह प्रभावित किया है।
चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) के अनुसार, बृहस्पतिवार को जिलिन प्रांत से कोरोना वायरस के स्थानीय प्रसार के चार नए पुष्ट मामले सामने आए।
कई रिपोर्टों में कहा गया कि यूएसटीए के अधिकारी 31 अगस्त से 13 सितंबर के बीच होने वाले इस टूर्नामेंट को इंडियन वेल्स या ओरलैंडो में आयोजित कर सकते हैं।
पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के पिता गुरदास सिंह बादल का बढ़ती उम्र संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया. वह 90 साल के थे. बादल ने बृहस्पतिवार करीब मध्य रात्रि में मोहाली के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली. उनकी पत्नी का मार्च में निधन हो गया था.
प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 200 अंकों से अधिक की गिरावट हुई. घरेलू निवेशकों की धारणा कमजोर होने के बीच एमएंडएम, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर घाटे में कारोबार कर रहे थे. शेयर बाजार के अनंतिम आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने गुरुवार को पूंजी बाजार से 2,152.52 करोड़ रुपये निकाले.
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में 51,401 लोगों का उपचार चल रहा है जबकि अब तक 27,919 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और एक मरीज देश से बाहर जा चुका है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और परोपकार कार्य से जुड़े बिल गेट्स ने गुरुवार को कोविड-19 को लेकर वैश्विक प्रतिक्रिया और महामारी से निपटने के लिए वैज्ञानिक नवाचार और अनुसंधान में वैश्विक समन्वय के महत्व पर चर्चा की. वहीं पीएम मोदी से बातचीत के बाद बिल गेट्स ने बातचीत और साझेदारी के लिए उन्होंने पीएम मोदी का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने कहा पीएम नरेंद्र मोदी। महामारी का मुकाबला करने के लिए वैश्विक सहयोग की आवश्यकता है. भारत की भूमिका महत्वपूर्ण है क्योंकि दुनिया सामाजिक और आर्थिक प्रभाव को कम करने के लिए काम करती है, और सभी के लिए वैक्सीन, परीक्षण और उपचार की पहुंच का मार्ग प्रशस्त करती है.
कोरोना वायरस से दुनिया भर में तीन लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें से 80,000 सिर्फ अमेरिका से हैं।
दिल्ली से एक विशेष ट्रेन में बृहस्पतिवार सुबह बेंगलुरु पहुंचने वाले यात्रियों में से 19 ने उसी ट्रेन से अपने राज्यों को लौटने का फैसला किया है. रेलवे ने बताया कि राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों, पुलिस और रेलवे अधिकारियों द्वारा चर्चा के बाद उनमें से अधिकतर पृथक-वास में जाने को राजी हो गए. वे टिकट का किराया देने को भी सहमत हो गए थे.
संधू ने प्रतिष्ठित भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिकों के साथ बृहस्पतिवार को हुए ऑनलाइन संवाद में कहा, “कोविड-19 ने हमें पहले से कहीं अधिक सहयोग की जरूरत महसूस कराई है। हमारे प्रधानमंत्री ने चुनौतियों से निपटने के लिए वैश्विक समन्वित प्रतिक्रिया पर जोर दिया है, जबकि हम इस संकट का सामना करने के लिए घरेलू क्षमताओं को भी मजबूत करने की दिशा में काम कर रहे हैं।”
जानलेवा संक्रमण ने दुनियाभर में तकरीबन तीन लाख लोगों की जान ले ली है जिनमें 80,000 से ज्यादा अमेरिकी शामिल हैं.
अंडरवर्ल्ड डॉन रहे एन मुथप्पा राय की शुक्रवार को यहां एक निजी अस्पताल में कैंसर से जूझते हुए मौत हो गई. अस्पताल के सूत्रों ने यह जानकारी दी. सूत्रों ने बताया कि 68 वर्षीय राय पिछले एक साल से मस्तिष्क कैंसर से पीड़ित था. राय ने 2011 में तुलु फिल्म ‘कांचिल्डा बाले’ और 2012 में कन्नड़ फिल्म ‘कटारी वीरा सुरसुंदरंगी’ में अभिनय किया था.
इस 48 वर्षीय कोच ने कहा, ‘‘मैंने होटल से बाहर निकलकर गलती की। मैं टूथपेस्ट और क्रीम खरीदने के लिये सुपरमार्केट चला गया था। ’’
बेंगलुरु स्थित बायोफार्मास्युटिकल्स कंपनी ने कहा कि इस दौरान उसकी आय इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में छह प्रतिशत बढ़कर 1,644 करोड़ रुपये रही।
कोरोना वायरस के प्रकोप के बाद अमेरिका और चीन के संबंध बिगड़ गए हैं। अमेरिका ने कोरोना वायरस से निपटने में चीन के रुख पर निराशा व्यक्त की है। कोरोना वायरस अब तक अमेरिका में 80,000 से अधिक लोगों की जान ले चुका है।
भगवान विष्णु को समर्पित इस धाम के खुलने के बाद मानवमात्र के रोग-शोक की निवृत्ति, आरोग्यता एवं विश्व कल्याण की कामना की गयी। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरफ से भगवान बद्रविशाल की प्रथम पूजा मानवता के कल्याण हेतु संपन्न की गयी ।