कोविड-19 वाली इस नई दुनिया में स्थानीय महामारी विज्ञान के अनुसार उपाय करने चाहिए:डब्ल्यूएचओ
पूर्वी एशिया में संक्रमण के 122,000 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं जिनमें से 4,000 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोविड-19 के 81,970 मामले सामने आए हैं जबकि संक्रमण से मरने वालों की संख्या 2,649 पहुंच गई है।