सरकारी अस्पताल से नवजात बच्ची उठाकर फरार हुई अज्ञात महिला
जमात

यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई ।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अपर्णा गौतम ने बताया कि बंडा थानाक्षेत्र के भानपुर गांव में रहने वाले नेमचंद की पत्नी संजू को प्रसव पीड़ा के कारण बृहस्पतिवार शाम को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया था।

उन्होंने बताया कि इसी बीच, एक अज्ञात महिला अस्वस्थ होने का बहाना बनाकर उसी वार्ड में बिस्तर पर लेट गई, जहां संजू लेटी थी।

अपर्णा ने बताया कि रात में जब संजू और उसका पति सो गए, तो मौका देखकर अज्ञात महिला नवजात शिशु को लेकर अस्पताल से रात ढाई बजे निकल गई।

एसपी ने बताया कि यह पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला एवं शिशु की तलाश शुरू कर दी है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)