एजेंसी न्यूज

सामुदायिक स्तर पर संक्रमण रोकने लिए आईआईटी गांधीनगर ने डैशबोर्ड किया विकसित

आईआईटी-गांधीनगर के अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि डैशबोर्ड शहर पर आधारित विभिन्न परिदृश्यों से जुड़ी विशेष जानकारी मुहैया कराएगा।

सामुदायिक स्तर पर संक्रमण रोकने लिए आईआईटी गांधीनगर ने डैशबोर्ड किया विकसित
जमात

नयी दिल्ली, 15 मई भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गांधीनगर (आईआईटी) ने एक ऐसा कोविड-19 डैशबोर्ड (सूचनाओं का प्रबंध करने वाला) विकसित किया है जिससे प्रशासकों, अस्पतालों और लोगों को कोरोना वायरस जांच की योजना तैयार करने और बंद के बाद इसे समुदायिक स्तर पर फैलने से रोकने में मदद मिलेगी।

आईआईटी-गांधीनगर के अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि डैशबोर्ड शहर पर आधारित विभिन्न परिदृश्यों से जुड़ी विशेष जानकारी मुहैया कराएगा।

उन्होंने कहा कि इससे विभिन्न पक्षों को जांच की बेहतर योजना तैयार करने और बंद के बाद वायरस को सामुदायिक स्तर पर रोकने के अभियानों में मदद मिलेगी।

इस डैशबोर्ड का नाम ‘‘ एमआईआर एएचडी कोविड-19 डैशबोर्ड’ है। इसमें महामारी फैलने के अत्याधुनिक मॉडलों, जटिल सामाजिक और संपर्क तरीकों की जानकारी है। इसमें जांच और पृथक दर समेत संपर्क का पता लगाने की दर की भी जानकारी होगी।

आईआईटी गांधीनगर के सिविल इंजीनियरिंग के सहायक प्रोफेसर उदित भाटिया ने कहा कि इससे कोविड-19 से जुड़ी योजना तैयार करने वालों और लोगों को संकट के समय अनुसंधान के आधार पर फैसले लेने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि टीम विभिन्न सरकारी एजेंसियों के साथ इस पर चर्चा कर रही है जो इस डैशबोर्ड का इस्तेमाल विभिन्न तरह की परिस्थितियों को संभालने के लिए कर सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2020 12:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).