एजेंसी न्यूज

COVID-19: इंदौर में कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 2,299, अब तक 98 मरीजों की मौत

देश में कोरोना संक्रमण की सबसे ज्यादा मार झेलने वाले जिलों में शामिल इंदौर में पिछले 24 घंटे के दौरान 61 नये मामले मिलने के साथ ही महामारी के मरीजों की संख्या 2,238 से बढ़कर 2,299 पर पहुंच गयी है. प्रशासन ने इंदौर की शहरी सीमा में 25 मार्च से कर्फ्यू लगा रखा है, जबकि जिले के अन्य स्थानों पर सख्त लॉकडाउन लागू है.

COVID-19: इंदौर में कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 2,299, अब तक 98 मरीजों की मौत
कोरोना वायरस (Photo Credits: PTI)

इंदौर, 15 मई: देश में कोरोना संक्रमण (Coronavirus) की सबसे ज्यादा मार झेलने वाले जिलों में शामिल इंदौर में पिछले 24 घंटे के दौरान 61 नये मामले मिलने के साथ ही महामारी के मरीजों की संख्या 2,238 से बढ़कर 2,299 पर पहुंच गयी है. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया (Pravin Jadia) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

उन्होंने यह भी बताया कि कोविड-19 संक्रमित पाये गये 75 वर्षीय पुरुष और 55 वर्षीय पुरुष की यहां अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को मौत हो गयी. इसके साथ ही, जिले में इस महामारी की चपेट में आकर दम तोड़ने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 98 पर पहुंच गयी है.

सीएमएचओ ने बताया कि कोविड-19 से पिछले 24 घंटे में दम तोड़ने वाले दोनों मरीज उच्च रक्तचाप और अन्य पुरानी बीमारियों से जूझ रहे थे.

यह भी पढ़ें: देश में कोरोना वायरस से अब तक 2,649 लोगों की मौत, संक्रमितों की संख्या 81,970 तक पहुंची: मंत्रालय

जिले में शुक्रवार सुबह की स्थिति में कोविड-19 (Covid-19) के मरीजों की मृत्यु दर 4.26 प्रतिशत दर्ज की गयी. पिछले 20 दिन से जिले में यह दर पांच प्रतिशत से कम बनी हुई है. प्रदेश सरकार के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि अस्पतालों में इलाज के बाद जिले के कुल 1,103 मरीज इस महामारी से उबर चुके हैं.

इंदौर जिले में कोरोना वायरस (Coronavirus) के प्रकोप की शुरूआत 24 मार्च से हुई, जब पहले चार मरीजों में इस महामारी की पुष्टि हुई थी. प्रशासन ने इंदौर की शहरी सीमा में 25 मार्च से कर्फ्यू लगा रखा है, जबकि जिले के अन्य स्थानों पर सख्त लॉकडाउन लागू है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2020 10:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).