एजेंसी न्यूज

ट्रंप ने चीन से सारे रिश्ते तोड़ने की धमकी दी

जानलेवा संक्रमण ने दुनियाभर में तकरीबन तीन लाख लोगों की जान ले ली है जिनमें 80,000 से ज्यादा अमेरिकी शामिल हैं.

ट्रंप ने चीन से सारे रिश्ते तोड़ने की धमकी दी
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Photo Credits: Getty)

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने दुनियाभर में कोरोना वायरस (Covid-19) के फैलने के मद्देनजर चीन से सारे रिश्ते तोड़ने की बृहस्पतिवार को धमकी दी. जानलेवा संक्रमण ने दुनियाभर में तकरीबन तीन लाख लोगों की जान ले ली है जिनमें 80,000 से ज्यादा अमेरिकी शामिल हैं. ट्रंप ने फॉक्स बिजनेस न्यूज को दिए एक साक्षात्कार में कहा, "कई चीजें हैं जो हम कर सकते हैं. हम सारे रिश्ते तोड़ सकते हैं."

पिछले कई हफ्तों से राष्ट्रपति पर चीन के खिलाफ कार्रवाई करने का दबाव बढ़ रहा है. सांसदों और विचारकों का कहना है कि चीन की निष्क्रियता की वजह से वुहान से दुनियाभर में कोरोना वायरस फैला है. एक सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा कि वह चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग से फिलहाल बात नहीं करना चाहते हैं. हालांकि उनके चिनफिंग से अच्छे रिश्ते हैं. ट्रंप ने कहा कि चीन ने उन्हें निराश किया है. यह भी पढ़ें: अप्रैल में ट्रंप प्रचार अभियान ने 6.1 करोड़ डॉलर, बाइडेन अभियान ने 6 करोड़ डॉलर जुटाए

उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका ने चीन से बार-बार कहा कि कोरोना वायरस की उत्पत्ति की जांच के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय को वुहान की प्रयोगशाला जाने की इजाजत दी जाए, लेकिन उसने इसे नहीं माना.

(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2020 01:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).