राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 55 नये मामले
अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार सुबह नौ बजे तक कोटा से 29, जयपुर से 11, उदयपुर से नौ व झुंझूनू, करौली, दौसा, डूंगरपुर, बारां व भरतपुर से एक एक नया मामला सामने आया है।
जयपुर, 15 मई राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 55 और मामले शुक्रवार सुबह तक सामने आने के बाद राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 4589 हो गयी है।
अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार सुबह नौ बजे तक कोटा से 29, जयपुर से 11, उदयपुर से नौ व झुंझूनू, करौली, दौसा, डूंगरपुर, बारां व भरतपुर से एक एक नया मामला सामने आया है।
वहीं राज्य में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 125 हो गयी है। केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 63 हो गया है जबकि जोधपुर में 17 और कोटा में 10 रोगियों की मौत हो चुकी है।
हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे।
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है।
राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।
पृथ्वी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2020 11:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

