एजेंसी न्यूज

बुंदेसलीगा में कोच को महंगा पड़ा टूथपेस्ट खरीदना

इस 48 वर्षीय कोच ने कहा, ‘‘मैंने होटल से बाहर निकलकर गलती की। मैं टूथपेस्ट और क्रीम खरीदने के लिये सुपरमार्केट चला गया था। ’’

बुंदेसलीगा में कोच को महंगा पड़ा टूथपेस्ट खरीदना

हेरलिच को शनिवार को वोल्फ्सबर्ग के खिलाफ होने वाले मैच से जर्मनी की इस शीर्ष लीग में कोच के रूप में पदार्पण करना था। कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन से वह पहले ही दो महीने से इंतजार कर रहे थे।

इस 48 वर्षीय कोच ने कहा, ‘‘मैंने होटल से बाहर निकलकर गलती की। मैं टूथपेस्ट और क्रीम खरीदने के लिये सुपरमार्केट चला गया था। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसी परिस्थितियों में मैं अपनी टीम और जनता के सामने आदर्श व्यक्ति के तौर पर खरा नहीं उतरा। ’’

हेरलिच ने कहा, ‘‘मेरी इस गलती के कारण मैं शुक्रवार को अभ्यास और शनिवार को वोल्फ्सबर्ग के खिलाफ होने वाले मैच में टीम की अगुवाई नहीं कर पाऊंगा। ’’

जर्मनी के इस पूर्व खिलाड़ी ने इस साल के शुरू में मार्टिन स्किमिट की जगह आगसबर्ग का कोच पद संभाला था। उनका अनुबंध 2022 तक है।

एएफपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2020 09:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).