एजेंसी न्यूज

बांदा: मूक-बधिर महिला का दरिंदो ने किया गैंग रेप, छत से घर में घुसकर बनाया हवस का शिकार

बांदा जिले में नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो नकाबपोश युवकों ने मूक-बधिर महिला से कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया. पीड़िता के पति की मौत हो चुकी है. महिला के जेठ ने बृहस्पतिवार को नगर कोतवाली में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई.

बांदा: मूक-बधिर महिला का दरिंदो ने किया गैंग रेप, छत से घर में घुसकर बनाया हवस का शिकार
रेप/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

बांदा (उप्र), 15 मई बांदा जिले में नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो नकाबपोश युवकों ने मूक-बधिर महिला से कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया. पीड़िता के पति की मौत हो चुकी है. महिला के जेठ ने बृहस्पतिवार को नगर कोतवाली में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई.

थाना प्रभारी (एसएचओ) दिनेश सिंह ने प्राथमिकी के आधार पर शुक्रवार को कहा, ‘‘50 वर्षीय मूक-बधिर विधवा से कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किये जाने की यह घटना बुधवार आधी रात की है. उस समय महिला अपने घर में अकेले सो रही थी, तभी नकाबपोश दो अज्ञात युवक मकान की छत से उसके घर में घुसे और उन्होंने महिला के हाथ-पैर बांधने के बाद मुंह में कपड़ा ठूंसकर कथित रूप से बलात्कार किया और फरार हो गए."

यह भी पढ़ें:मध्यप्रदेश: शिक्षक ने बेटी से किया बलात्कार, मां भी देती थी आरोपी का साथ, दोनों गिरफ्तार

उन्होंने कहा, "भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पीड़िता की चिकित्सीय जांच कराई गई है. घटना की जांच शुरू कर दी गयी है." सिंह ने कहा, "आरोपियों के बार में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है.’’ उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2020 10:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).