कांग्रेस विधायकों को ठहराने वाले रिसॉर्ट के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन को लेकर प्राथमिकी दर्ज
गुजरात में राजकोट जिले के जिस रिसॉर्ट में कांग्रेस ने पाला-बदलने के किसी भी प्रयास को विफल करने के लिए अपने कुछ विधायकों को ठहराया है, उसके खिलाफ लॉकडाउन नियमों का कथित उल्लंघन को लेकर रविवार को पुलिस शिकायत दर्ज की गई. अपने तीन विधायकों के इस्तीफे के बाद कांग्रेस ने अपने अधिकतर विधायकों को राजकोट, बनासकांठा के अंबाजी तथा आणंद के रिसॉर्ट में ठहराया है.