एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तराखंड में मिले कोरोना वायरस संक्रमण के 38 नए मरीज, आंकडा पहुंचा 1341

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के लगातार बढते ग्राफ के बीच 38 नए मरीज सामने आने से इस महामारी से पीडितों का आंकडा 1341 तक पहुंच गया जबकि राजधानी देहरादून में दूसरे दिन रविवार को भी लॉकडाउन कर संक्रमणरोधन किया गया ।

देश की खबरें | उत्तराखंड में मिले कोरोना वायरस संक्रमण के 38 नए मरीज, आंकडा पहुंचा 1341
जियो

देहरादून, सात जून उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के लगातार बढते ग्राफ के बीच 38 नए मरीज सामने आने से इस महामारी से पीडितों का आंकडा 1341 तक पहुंच गया जबकि राजधानी देहरादून में दूसरे दिन रविवार को भी लॉकडाउन कर संक्रमणरोधन किया गया ।

प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां जारी बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों में दून मेडिकल कॉलेज में भर्ती दो और कोविड-19 संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो गयी है ।

यह भी पढ़े | छत्तीसगढ़ में COVID-19 के 74 नए मामले दर्ज, रोगियों की संख्या 1 हजार के करीब पहुंची.

सामने आए ताजा मामलों में सर्वाधिक 14 नये मरीज हरिद्वार जिले से हैं जबकि छह बागेश्वर, तीन-तीन देहरादून और टिहरी से, दो-दो उधमसिंह नगर और नैनीताल तथा एक नया मरीज चंपावत से है। अन्य सात नये मामलों की पुष्टि निजी प्रयोगशालाओं से हुई है जिसका विवरण नहीं दिया गया है ।

ताजा मामलों में ज्यादातर लोग नोएडा, दिल्ली, मुंबई, गुरूग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद आदि शहरों से लौटे हैं जबकि दो अन्य व्यक्ति कोविड -19 पीडितों के संपर्क में आने से कोरोना संक्रमित हुए हैं। हांलांकि, देहरादून में कोरोना वायरस संक्रमित मिले चार स्थानीय मरीजों की कोई यात्रा पृष्ठभूमि नहीं है ।

यह भी पढ़े | कांग्रेस विधायकों को ठहराने वाले रिसॉर्ट के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन को लेकर प्राथमिकी दर्ज.

राज्य में 498 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं जबकि 824 मरीज उपचाराधीन हैं।

इसी बीच, पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमित दो और व्यक्तियों ने दम तोड दिया । 48 वर्षीय एक पुरूष मरीज की मौत का कारण वैंट्रीक्यूलर टेकीकार्डिया बताया जा रहा है जबकि दूसरे 80 वर्षीय बुजुर्ग मरीज की मृत्यु के कारण अभी पता नहीं चला है । इन दो मौतों को मिलाकर प्रदेश में अब तक इस महामारी के 13 मरीजों की मौत हो चुकी है ।

इस बीच, राज्य सरकार के आदेश पर शनिवार और रविवार को देहरादून में संक्रमण रोधन का काम हुआ । ट्रैक्टर, टैंकर एवं अग्निशमन विभाग के वाहनों के माध्यम से शहर के मुख्यमार्गों एवं गलियों में संक्रमणरोधन किया गया ।

दीप्ति

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2020 04:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).