देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 से अब तक 33 पुलिस कर्मियों की मृत्यु, 2,562 संक्रमित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में अब तक कोविड-19 से पुलिस के एक अधिकारी समेत कम से कम 33 कर्मियों की मौत हो चुकी है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
मुंबई, सात जून महाराष्ट्र में अब तक कोविड-19 से पुलिस के एक अधिकारी समेत कम से कम 33 कर्मियों की मौत हो चुकी है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि राज्य में अब तक 2,562 पुलिस कर्मियों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।
यह भी पढ़े | कांग्रेस विधायकों को ठहराने वाले रिसॉर्ट के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन को लेकर प्राथमिकी दर्ज.
अधिकारी ने कहा, ‘‘मारे गए इन 33 पुलिस कर्मियों में 18 मुंबई पुलिस से हैं।’’
इस समय राज्य पुलिस बल के 1,497 कर्मियों का कोविड-19 का इलाज चल रहा है जिनमें 196 अधिकारी शामिल हैं।
अधिकारी ने बताया कि इनके अतिरिक्त लॉकडाउन के दौरान 260 पुलिस कर्मियों पर हमले किए गए और इन मामलों में 841 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हमलों में करीब 86 पुलिस कर्मी घायल हो गए।
उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान 45 स्वास्थ्य कर्मियों पर भी हमले किए गए।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 188 (लोक सेवक द्वारा लागू आदेश की अवज्ञा करना) के तहत 1,23,424 मामले दर्ज किए हैं।
उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान अवैध तरीके से परिवहन के 1,330 मामले दर्ज किए गए और इन मामलों में 23,866 लोगों की गिरफ्तारी के साथ 80 हजार से अधिक वाहन जब्त किए गए।
अधिकारी के मुताबिक पुलिस ने अनेक अपराधों के मामले में 6.62 करोड़ रुपये का जुर्माना भी वसूला।
पुलिस नियंत्रण कक्षों में कार्यरत कर्मियों ने लॉकडाउन के दौरान कोविड-19 से संबंधित सवालों और शिकायतों से जुड़े एक लाख से अधिक फोन कॉल सुने।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2020 04:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

