मुंबई, सात जून विक्की कौशल अभिनीत फिल्म “सरदार उधम सिंह” के निर्माण के बाद (पोस्ट-प्रोडक्शन) का काम सोमवार से शुरू होगा। फिल्म के निर्देशक शूजित सरकार ने इसकी घोषणा की।
महाराष्ट्र में सांस्कृतिक मामलों के विभाग द्वारा फिल्म, टेलीविजन सीरियल, विज्ञापनों आदि की शूटिंग फिर से शुरू करने की अनुमति देने के एक हफ्ते बाद फिल्मकार ने ट्विटर के जरिए इस फिल्म के बारे में यह जानकारी दी।
यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर: आतंकवादी गतिविधियों की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार कश्मीरी महिला कोरोना वायरस से संक्रमित.
सरकार ने फिल्म से पर्दे के पीछे के दृश्यों को पोस्ट करने के साथ लिखा, “जब प्रकृति ने संकेत दिया, हमने सुना...हमने अपनी गति पर ब्रेक लगा दिया, तेज गति से धीमी गति कर ली...अब, एक बार फिर इशारा मिला है, उत्साहित हैं, लेकिन सतर्क भी।”
उन्होंने कहा, “काम फिर से शुरू करने की भूख, इस एहसास के साथ, हम फिर से शुरू कर रहे हैं। सरदार उधम सिंह के पोस्ट प्रोडक्शन का काम कल से यानि आठ जून से फिर शुरू होगा।”
यह भी पढ़े | Delhi Unlock1: वसंत कुंज स्थित डीएलएफ प्रोमेनेड मॉल में सेनेटाइजेशन किया गया.
पिछले हफ्ते सरकार का प्रस्ताव जारी करते हुए विभाग ने कहा था कि निर्माताओं को सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए काम करने होंगे।
आदेश में कहा गया कि सामाजिक दूरी के नियमों का सख्ती से पालन करना होगा और व्यक्तिगत साफ-सफाई पर ध्यान केंद्रित करना होगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY