एजेंसी न्यूज

12 मई की बड़ी खबरें और अपडेट्स

भारत और दुनिया की बड़ी खबरें एक साथ, एक ही जगह पढ़ने के लिए आप सही पेज पर हैं.

12 मई की बड़ी खबरें और अपडेट्स
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Image File)

भारत और दुनिया की बड़ी खबरें एक साथ, एक ही जगह पढ़ने के लिए आप सही पेज पर हैं. इस लाइव ब्लॉग को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं, ताकि ताजा खबरें आप तक पहुंचा सकें.पश्चिम एशिया संकट: पीएम मोदी ने की फिर अपील-ईंधन बचाएं, सोना खरीद टालें

पीएम मोदी ने ईंधन बचाने और सोना न खरीदने की अपील दोहराई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार, 11 मई को वडोदरा में सरदारधाम हॉस्टल के उद्घाटन के दौरान पश्चिम एशिया में चल रहे संकट को लेकर देशवासियों से सावधानी और सहयोग की अपील की. उन्होंने कहा कि सरकार लगातार प्रयास कर रही है कि इस संकट का असर आम नागरिकों पर कम से कम पड़े, लेकिन इसके लिए लोगों का सहयोग भी जरूरी है. पीएम ने इसे इस दशक का एक बड़ा वैश्विक संकट बताया और कहा कि जैसे भारत ने कोविड-19 महामारी का सामना एकजुट होकर किया था, वैसे ही इस चुनौती से भी पार पाया जाएगा.

भारतीय जहाजों पर गोलीबारी के बाद भारत ईरान संबंधों पर जोर

मोदी ने कहा कि संकट के कारण आयातित वस्तुओं की कीमतें बढ़ रही हैं और वैश्विक सप्लाई चेन भी प्रभावित हुई है. ऐसे में उन्होंने लोगों से विदेशी उत्पादों पर निर्भरता कम करने और "वोकल फॉर लोकल" को अपनाने की अपील की. उन्होंने पेट्रोल-डीजल की खपत घटाने, ज्यादा से ज्यादा सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने, कारपूलिंग को बढ़ावा देने और वर्चुअल मीटिंग्स व वर्क फ्रॉम होम को प्राथमिकता देने का सुझाव दिया. साथ ही, उन्होंने विदेश यात्रा और डेस्टिनेशन वेडिंग से बचने तथा फिलहाल सोने की खरीद टालने की भी सलाह दी.

इसी तरह की अपील उन्होंने रविवार, 10 मई को तेलंगाना में भी की थी, जिसकी विपक्षी नेताओं ने आलोचना की थी. नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि सरकार जनता पर जिम्मेदारी डालकर जवाबदेही से बचना चाहती है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2026 11:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).