जरुरी जानकारी | सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2.46 लाख करोड़ रुपये बढ़ा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 2.46 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही।
नयी दिल्ली, सात जून सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 2.46 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही।
बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,863.14 अंक या 5.74 प्रतिशत चढ़ा।
सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 73,156.71 करोड़ रुपये बढ़कर 10,02,006.10 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 46,036.95 करोड़ रुपये बढ़कर 5,67,697.09 करोड़ रुपये और कोटक महिंद्रा बैंक का 30,888.39 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 2,65,080.63 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की बाजार हैसियत 28,724.5 करोड़ रुपये बढ़कर 7,68,525.91 करोड़ रुपये पर और एचडीएफसी की 18,524.25 करोड़ रुपये बढ़कर 3,05,931.57 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।
भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 17,730.56 करोड़ रुपये बढ़कर 3,19,095.55 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक का 16,301.38 करोड़ रुपये बढ़कर 2,31,330.39 करोड़ रुपये रहा। सप्ताह के दौरान हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) के बाजार पूंजीकरण में 7,136.01 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 4,90,398.08 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
इसी तरह इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 5,281.3 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 2,99,734.72 करोड़ रुपये रहा।
आईटीसी का बाजार मूल्यांकन 3,073.05 करोड़ रुपये बढ़कर 2,45,783.16 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, भारती एयरटेल, एचडीएफसी, इन्फोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक, आईटीसी और आईसीआईसीआई बैंक का स्थान रहा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2020 04:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

