देश की खबरें | भारत में कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 16,922 नए मामले आए सामने, 418 और लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 16,922 नए मामले सामने आए और 418 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही बृहस्पतिवार को संक्रमितों की कुल संख्या 4,73,105 पर पहुंच गई और कुल मृतक संख्या बढ़कर 14,894 हो गई।