देश की खबरें | पश्चिम बंगाल ने लॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ाया

कोलकाता, 24 जून पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में जारी लॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ाने की घोषणा बुधवार को की, ताकि कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

पश्चिम बंगाल में जारी लॉकडाउन 30 जून को समाप्त होने वाला था।

यह भी पढ़े | कोरोना महामारी को लेकर WHO की चेतावनी, कहा- अगले हफ्ते तक कोविड-19 के मामले बढ़कर 1 करोड़ हो सकते हैं.

पश्चिम बंगाल में अभी तक कुल 15,173 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं, और संक्रमण से 591 लोग की मौत हुई है।

राज्य सचिवालय के सामने स्थित सभागार में सर्वदलीय बैठक में भाग लेने के बाद बनर्जी ने कहा कि नेताओं के बीच विचारों की भिन्नता थी, लेकिन अंतत: तय किया गया कि लॉकडाउन को कुछ ढील के साथ जुलाई के अंत तक बढ़ा दिया जाए।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस से बिहार में अब तक 8,273 लोग संक्रमित, 6,106 लोग हुए ठीक: 24 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

निषिद्ध क्षेत्रों में पूर्ण लॉकडाउन रहेगा लेकिन अन्य जगहों पर छूट जारी रहेगी।

बनर्जी ने बताया कि सभी शिक्षण संस्थान 31 जुलाई तक बंद रहेंगे।

सरकारी दफ्तर अलग-अलग पालियों और अन्य तरीकों सहित 70 प्रतिशत उपस्थिति के साथ काम करेंगे। वहीं, मेट्रो और लोकल ट्रेनें बंद रहेंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)