रॉबर्ट ओ'ब्रायन ने कहा कि उनके बाद आने वाले कुछ सप्ताह में विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ, अटॉर्नी जनरल विलियम बर और एफबीआई के निदेशक क्रिस्टोफर रे सहित अमेरिकी प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी भी चीन को चेतावनी देंगे।
फीनिक्स में उद्योगपतियों के एक समूह को संबोधित करते हुए ब्रायन ने कहा, ‘‘चीन के लिए अमेरिका की सहनशीलता और भोलेपन के दिन खत्म हो गए हैं।’’
यह भी पढ़े | Coronavirus Vaccine: दक्षिण अफ्रीका ने COVID-19 टीके का पहला परीक्षण किया शुरू.
उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रपति ट्रम्प के नेतृत्व में अमेरिका चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की हरकतों और हमारे जिंदगियों पर उसके द्वारा पैदा किए जा रहे खतरों को लेकर आखिरकार सचेत हो गया है।’’
गौरतलब है कि अमेरिका कोरोना वायरस से ठीक से नहीं निपटने को लेकर चीन से खफा है और ट्रम्प ने इसे लेकर कई बार चीन पर निशाना साधा है।
यह भी पढ़े | भारतीय-अमेरिकी डॉक्टरों, गुरुद्वारों ने COVID-19 प्रभावित लोगों को भोजन उपलब्ध कराने का अभियान चलाया.
अमेरिका में कोरोना वायरस से 1,20,000 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY