Pune Garage Fire: पुणे में एक गैराज में लगी आग, 10 गाड़ियां जलकर खाक
महाराष्ट्र में पुणे जिले के कोंधवा इलाके में एक गैराज में आग लगने से कम से कम 10 चौपहिया वाहन जलकर खाक हो गए, जिनमें से ज्यादातर कारें थीं.
महाराष्ट्र में पुणे जिले के कोंधवा इलाके में एक गैराज में आग लगने से कम से कम 10 चौपहिया वाहन जलकर खाक हो गए, जिनमें से ज्यादातर कारें थीं.दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ.
अधिकारी ने बताया, ‘‘गैराज में बुधवार देर रात आग लगी. वहां चार पहिये वाले कई वाहन खड़े थे और अन्य सामान रखा था. हमें देर रात 11 बजकर 45 मिनट पर सूचना मिली. दमकल की 10 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और साढ़े 12 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया.’’
उन्होंने बताया कि आग में चार पहिये वाली कम से कम 10 गाड़ियां और अन्य सामान नष्ट हो गया. आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चला है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2020 10:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

