न्यूयार्क, 25 जून कोरोना वायरस महामारी के कारण न्यूयार्क सिटी मैराथन रद्द कर दी गयी है क्योंकि आयोजक और शहर के अधिकारियों का मानना था कि एक नवंबर को इस दौड़ का आयोजन करना काफी जोखिम भरा होगा।
आयोजकों ने शहर के मेयर के साथ बातचीत के बाद बुधवार को विश्व की सबसे बड़ी मैराथन में से एक को रद्द करने की घोषणा की। यह न्यूयार्क मैराथन का 50वां वर्ष था।
न्यूयार्क सिटी के मेयर बिल डि ब्लासियो ने बयान में कहा, ‘‘यह मैराथन हमारे शहर की एक प्रतिष्ठित और लोकप्रिय प्रतियोगिता है, लेकिन मैं न्यूयार्क रोड रनर्स की प्रशंसा करता हूं जिन्होंने दर्शकों और दौड़ के भागीदारों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सर्वोपरि रखा। ’’
उन्होंने कहा, ‘‘हम अब 50वीं न्यूयार्क मैराथन का आयोजन नवंबर 2021 में करेंगे। ’’
इस दौड़ के लिये पंजीकरण करा चुके धावकों को अब 17 अक्टूबर से एक नवंबर के बीच होने वाली 42.2 किमी की वर्चुअल रेस में भाग लेने के लिये आमंत्रित किया जाएगा।
इससे पहले केवल एक बार 2012 में तूफान सैंडी से हुए नुकसान के कारण इस मैराथन को रद्द किया गया था।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY