New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस
दक्षिण अफ़्रीका बनाम न्यूज़ीलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

New Zealand National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, 4th T20I Match Toss Winner Prediction: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का चौथा मुकाबला आज यानी 22 मार्च को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वेलिंगटन (Wellington) के स्काई स्टेडियम (Sky Stadium) में भारतीय समयानुसार सुबह 11:45 बजे से खेला जाएगा. तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने दक्षिण अफ्रीका को आठ विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही न्यूजीलैंड की टीम ने सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली हैं. अब चौथे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम सीरीज में 2-2 की बराबरी चाहेगी. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम भी बढ़त हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. इस सीरीज में न्यूजीलैंड की कप्तानी मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) कर रहे हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका की कमान केशव महाराज (Keshav Maharaj) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: MS Dhoni New Milestone In IPL 2026: आईपीएल के आगामी सीजन में इतिहास रचने की दहलीज पर एमएस धोनी, इन 7 बड़े रिकॉर्ड पर होंगी निगाहें

तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 136 रन बनाए. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से नकोबानी मोकोएना ने सबसे ज्यादा नाबाद 26 रनों की पारी खेली. दूसरी तरफ, न्यूजीलैंड की ओर से काइल जैमीसन, बेन सियर्स और मिशेल सेंटनर ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए.

बता दें कि न्यूजीलैंड की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 137 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने महज 16.2 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. न्यूजीलैंड की तरफ से सलामी बल्लेबाज टॉम लैथम ने सबसे ज्यादा नाबाद 63 रनों की धुआंधार पारी खेली. वहीं, दक्षिण अफ्रीका की ओर से केशव महाराज और लुथो सिपाम्ला ने सबसे ज्यादा एक-एक विकेट अपने नाम किए.

न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (NZ vs SA T20I Head To Head Record)

न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक कुल 23 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दक्षिण अफ्रीका की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. 14 मुकाबलों में दक्षिण अफ्रीका की टीम को जीत मिली है, जबकि महज नौ मैच न्यूजीलैंड ने अपने नाम किए हैं. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराया था. वहीं न्यूजीलैंड में खेले गए चार टी20 मैचों में न्यूजीलैंड को सिर्फ एक जीत मिली है.

टॉस का महत्व (Toss And Pitch Report)

न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का चौथा मुकाबला आज यानी 22 मार्च को वेलिंगटन के स्काई स्टेडियम में खेला जाएगा. स्काई स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जा रही है. हालांकि शुरुआत में तेज गेंदबाजों को हवा की मदद से थोड़ी मूवमेंट मिल सकती है, लेकिन एक बार सेट होने के बाद बल्लेबाज खुलकर रन बना सकते हैं. मध्य ओवरों को संभालने वाली टीम को फायदा मिल सकता है. इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 137 रन और दूसरी पारी का 125 रन है. आंकड़ों के अनुसार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के जीतने की संभावना 67 प्रतिशत है, जबकि पहले गेंदबाजी करने वाली टीम को 33 प्रतिशत सफलता मिलती है.

न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका में कौन होगा टॉस का बॉस? (NZ vs SA 2nd T20I Match Toss Winner Prediction)

न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेले गए पिछले 22 मैच में न्यूजीलैंड ने 12 टॉस जीते हैं जबकि दक्षिण अफ्रीका की टीम ने महज 10 बार टॉस अपने नाम किया हैं. आज के रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम टॉस जीत सकती हैं. टॉस की भविष्यवाणी पिछले टॉस परिणामों पर आधारित है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (NZ vs SA 4th T20I Match Playing Prediction)

न्यूजीलैंड: मिचेल सेंटनर (कप्तान), केटीन क्लार्क, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), लॉकी फर्ग्यूसन, जैक फॉल्क्स, बेवोन जैकब्स, काइल जैमीसन, टॉम लैथम (विकेटकीपर), जेडन लेनोक्स, कोल मैककोन्ची, टिम रॉबिन्सन.

दक्षिण अफ्रीका: केशव महाराज (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, टोनी डी ज़ोरज़ी, जॉर्डन हरमन, रुबिन हरमन, जॉर्ज लिंडे, एंडिले सिमलेन, लूथो सिपाम्ला, प्रेनेलन सुब्रायन, जेसन स्मिथ.

नोट: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.