सरकार ने कांग्रेस के दबाव में आकर रिम्स के निदेशक का इस्तीफा स्वीकार किया: बीजेपी
बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा ने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन सरकार अपने सहयोगी दल कांग्रेस के दबाव में बुरी तरह घिर चुकी है, इसीलिये इस महामारी के दौर में उन्होंने रिम्स के निर्देशक का इस्तीफा आज स्वीकार कर लिया. डीके सिंह का पंजाब में पटियाला के एम्स में निदेशक के पद पर पहले ही चयन हो चुका है.
बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा ने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन (Hemant Soren) सरकार अपने सहयोगी दल कांग्रेस के दबाव में बुरी तरह घिर चुकी है, इसीलिये इस महामारी के दौर में उन्होंने रिम्स के निर्देशक का इस्तीफा आज स्वीकार कर लिया. वर्मा ने आरोप लगाया कि निदेशक ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की मनमानी पर रोक लगा रखी थी.
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री की छटपटाहट उसी वक्त जाहिर हो गई थी जब लगभग एक माह पूर्व उन्होंने बिना मुख्यमंत्री के आदेश के ही निदेशक का इस्तीफा स्वीकार कर दूसरे निदेशक की नियुक्ति भी कर दी थी. उन्होंने कहा कि सरकार के मंत्री नियम विरुद्ध दबाव बनाकर झारखंड को फिर से भ्रष्टाचार में झोंकना चाहते हैं.
यह भी पढ़ें: झारखंड: हेमंत सोरेन 29 दिसंबर को लेंगे CM पद की शपथ, सोनिया गांधी को भेजा जाएगा न्योता
मंत्री और विभागीय सचिव के विरोधाभासी बयान से इस तरह की स्थिति स्पष्ट है. वर्मा ने सवाल किया, "मुख्यमंत्री की नजरों में कल तक निदेशक अच्छे थे तो आज वह दोषी कैसे हो गए?" ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री ने आज रिम्स के निदेशक का इस्तीफा स्वीकार कर उनकी यहां से छुट्टी कर दी है. रिम्स के निदेशक डा. डीके सिंह का पंजाब में पटियाला के एम्स में निदेशक के पद पर पहले ही चयन हो चुका है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2020 02:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

