देश की खबरें | देश में कोरोना वायरस के सर्वाधिक 28,701 नए मामले आए सामने; संक्रमितों की संख्या 8,78,254 पहुंची
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 28,701 मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या सोमवार को बढ़कर 8,78,254 हो गई। वहीं, इस खतरनाक वायरस की वजह से 500 और लोगों की मौत के बाद देश में मृतकों की कुल संख्या 23,174 हो गई।