एजेंसी न्यूज

उत्तर प्रदेश में प्रत्येक शनिवार-रविवार को लॉकडाउन को लेकर प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर साधा निशाना

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में हर शनिवार और रविवार की लॉकडाउन की घोषणा को लेकर सोमवार को आरोप लगाया कि यह लॉकडाउन का 'वीकेंड बेबी पैक' कोरोना संकट से निपटने में भाजपा सरकार की विफलता को छिपाने का प्रयास है. सभी बाजार सोमवार से शुक्रवार तक खुलेंगे तथा शनिवार व रविवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी.

उत्तर प्रदेश में प्रत्येक शनिवार-रविवार को लॉकडाउन को लेकर प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर साधा निशाना
प्रियंका गांधी व सीएम योगी (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली, 13 जुलाई: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने उत्तर प्रदेश में हर शनिवार और रविवार की लॉकडाउन की घोषणा को लेकर सोमवार को आरोप लगाया कि यह लॉकडाउन का 'वीकेंड बेबी पैक' कोरोना संकट से निपटने में भाजपा सरकार की विफलता को छिपाने का प्रयास है. उन्होंने एक ग्राफ शेयर करते हुए ट्वीट किया, "पिछले तीन दिन में कोरोना के मामले: 10 जुलाई को 1347 मामले आए,11 जुलाई को 1403 और 12 जुलाई को 1388 मामले सामने आए."

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने आरोप लगाया, "लॉकडाउन के वीकेंड बेबी पैक का तर्क अब तक किसी को समझ नहीं आया. अपनी असफलता छिपाने के लिए खिलवाड़ जारी है." उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "मर्ज़ बढ़ता गया ज्यों ज्यों दवा की."

यह भी पढ़ें: गोवा में संक्रमण को रोकने के लिए बसों और बस अड्डों को सैनेटाइज करने की जरूरत: स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने कोरोना वायरस से संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सप्ताह के अंतिम दो दिन यानी हर शनिवार और रविवार को लॉकडाउन का फैसला किया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमण के दृष्टिगत अब सभी बाजार सोमवार से शुक्रवार तक खुलेंगे तथा शनिवार व रविवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2020 03:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).