नयी दिल्ली, 13 जुलाई भारतीय महिला फुटबॉल टीम की मुख्य कोच मेमोल रॉकी ने अपनी खिलाड़ियों से 2019 फीफा विश्व कप गोल्डन बॉल और गोल्डन बूट पुरस्कार विजेता मेगन रेपिनो की तरह खेल के प्रति ‘दृष्टिकोण विकसित करने’ का सुझाव दिया।
एआईएफएफ टीवी से बात करते हुए मेमोल ने कहा वह अमेरिका की रेपिनो से 2019 फीफा महिला विश्व के दौरान फ्रांस में मिली थी।
यह भी पढ़े | बिहार: फरार बदमाशों को तलाशने के लिए बैंड बाजा के साथ पुलिस, घर के बाहर चिपकाया न्यायालय का नोटिस.
मेमोल ने कहा, ‘‘ मेगन के साथ मेरी संक्षिप्त बातचीत हुई थी। उसका रवैया शानदार था। वह खेल में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक है। लेकिन उसमें अहंकार बिल्कुल नहीं है। वह आज जिस मुकाम पर है उसे पाने के लिए उसने पूरी जी-जान लगा दी है।’’
भारतीय कोच ने कहा, ‘‘ मैं अपनी खिलाड़ियों से कहती हूं कि हमें भी उसी तरह का रवैया अपनाना चाहिए। वह किसी भी युवा फुटबॉलर के लिए एक आदर्श प्रेरणास्रोत है।’’
मेमोल ने उनसे मुलाकात और विश्व कप की यादों को साझा करते हुए कहा, ‘‘ मैं फीफा कार्यक्रम के तहत अपने गुरू के साथ वहां गयी थी। मैचों को देखते समय मैं सिर्फ यह सोचती थी कि अगर मैदान पर हमारी टीम होती तो कैसा लगता। यह अविस्मरणीय होता। यह अगले साल अंडर -17 विश्व कप में भी टीम की खिलाड़ियों के लिए ऐसा ही होगा। मैं उनका हौसला बढ़ाने के लिए निश्चित रूप से वहां मौजूद रहूंगी।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ सीनियर टीम के कोच के तौर पर मैं वास्तव में अंडर-17 महिला विश्व कप का इंतजार कर रही हूं। निश्चित रूप से इससे हमें एशियाई कप 2022 के लिए कुछ खिलाड़ी मिलेंगे। जब खिलाड़ियों की संख्या अधिक होगी तो उसमें से चयन करना मुश्किल होगा। हमें अधिक खिलाड़ी मिलेंगे।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY