जरुरी जानकारी | फियो ने ‘गायब’ निर्यातकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की, कहा-सरकार को पूरा सहयोग करेंगे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निर्यातकों के संगठन फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजशन (फियो) ने माल एवं सेवा कर (जीएसटी) रिफंड का दावा करने वाले उन निर्यातकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग है, जिन्होंने अपने कारोबार का जो पता दिया है, वे वहां नहीं मिले हैं। ऐसे करीब 1,377 निर्यातकों ने 1,875 करोड़ रुपये के कर रिफंड का दावा किया है।