मुंबई, 18 जुलाई बच्चन परिवार के सदस्यों के कोरोना वायरस संक्रमित होने की खबर से मनोरंजन उद्योग पर चिंता की छाया और गहरा गयी है जहां लॉकडाउन के बाद शूटिंग हाल ही में फिर से शुरू हुई है।
डर के साथ कई टेलीविजन धारावाहिकों की शूटिंग पुन: शुरू हो गयी है जिसमें सेट पर सीमित लोगों की मौजूदगी, सेनेटाइजेशन टनल जैसे तरीके अपनाये जा रहे हैं, वहीं फिल्मों के लिहाज से अभी काम धीमी गति से शुरू हुआ है।
अमिताभ बच्चन, उनके बेटे अभिषेक बच्चन, पुत्रवधू ऐश्वर्या राय बच्चन और पौत्री अराध्या कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।
इसके बाद फिल्म जगत में शूटिंग को लेकर डर का माहौल और गहरा गया है।
यह भी पढ़े | दिल्ली: आप नेता आतिशी ने प्लाज्मा डोनेट किया: 18 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
टीवी धारावाहिकों के कलाकारों तथा क्रू सदस्यों में भी तमाम सुरक्षा उपायों के बावजूद कोविड-19 के कई मामले सामने आये हैं।
अभिषेक बच्चन की आने वाली फिल्म ‘द बिग बुल’ की आखिरी चार-पांच दिन की शूटिंग बची थी जिसे बाद में किया जाएगा।
फिल्म के सह-निर्माता आनंद पंडित ने ‘पीटीआई-’ से कहा, ‘‘हमने महामारी और लॉकडाउन के हालात को देखते हुए हमेशा इस बात का ध्यान रखा कि तारीख कुछ सप्ताह आगे बढ़ाई जा सके। अभिषेक बच्चन के कोरोना वायरस संक्रमित होने के बाद उनकी सेहत और टीम के हर सदस्य की सेहत पहले आती है। हमारे पास अक्टूबर में रिलीज तक का समय है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY