इम्फाल, 18 जुलाई मणिपुर के एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने शनिवार को दोपहर में अपने कार्यालय में कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) अरविंद कुमार को घटना के बाद अस्पताल ले जाया गया।
यह भी पढ़े | दिल्ली: आप नेता आतिशी ने प्लाज्मा डोनेट किया: 18 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
मुख्य सचिव जे सुरेश बाबू सहित राज्य पुलिस के शीर्ष अधिकारी राज मेडिसिटी पहुंचे हैं, जहां कुमार का उपचार चल रहा है।
मुख्य सचिव ने बताया कि कुमार की हालत गंभीर है, लेकिन उपचार का उन पर कुछ असर पड़ता नजर आ रहा है।
यह भी पढ़े | रायपुर: COVID-19 की रोकथाम संबंधी सुरक्षात्मक उपायों का पालन नहीं करने पर लगेगा जुर्माना.
मुख्य सचिव ने बताया कि उन्होंने चिकित्सकों से भी बात की है।
बाबू ने कहा, ‘‘उनकी हालत में सुधार आने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिये दिल्ली भेजा जाएगा। ’’
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुमार 1992 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी हैं। उन्होंने मणिपुर राइफल्स कंपाउंड स्थित अपने कार्यालय में अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली।
उन्होंने कहा कि कुमार ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जांच की जा रही है।
अधिकारी ने बताया कि कुमार को करीब एक साल पहले उनके मूल कैडर में वापस भेजा गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY