देश की खबरें | अभिषेक बनर्जी का तृणमूल कांग्रेस की युवा इकाई के सदस्यों से जरूरतमंदों की मदद का आह्वान
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 18 जुलाई तृणमूल कांग्रेस सांसद एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को पार्टी की युवा इकाई के सदस्यों का आह्वान किया कि वे कोरोना वायरस संकट के बीच घरों में जाएं और जरूरतमंदों की मदद करें।

बनर्जी ने साथ ही पार्टी की युवा इकाई के सदस्यों से यह भी कहा कि वे अम्फान तूफान से प्रभावित राज्य के जिलों में ‘‘निस्वार्थ भाव से काम करें।’’

यह भी पढ़े | उपभोक्ता संरक्षण विधेयक 2019 सोमवार से होगा लागू, ग्राहकों को गुमराह करना पड़ेगा महंगा, भारी-भरकम जुर्माना के साथ होगी जेल.

बनर्जी ने एक आनलाइन बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक सदस्य को 10 घरों की पहचान करनी चाहिए और पता करना चाहिए कि क्या वहां किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता है।

बनर्जी तृणमूल युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं।

यह भी पढ़े | दिल्ली: आप नेता आतिशी ने प्लाज्मा डोनेट किया: 18 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, ‘‘पार्टी कार्यकर्ताओं को यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि ऐसे घरों के लोग कोविड-19 से बचाव के प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं...यह समय मानवता के लिए काम करने का है और सभी राजनीतिक मतभेदों को दरकिनार किया जाना चाहिए।’’

बनर्जी ने कहा कि युवा इकाई की सदस्यता 5.5 लाख से अधिक हो गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)