विदेश

24 फरवरी 2026 की बड़ी खबरें और न्यूज अपडेट

एप्स्टीन के करीबी मित्र रहे पूर्व ब्रिटिश राजदूत पीटर मैंडेल्सन को गिरफ्तारी के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया है.

24 फरवरी 2026 की बड़ी खबरें और न्यूज अपडेट
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Image File)

एप्स्टीन के करीबी मित्र रहे पूर्व ब्रिटिश राजदूत पीटर मैंडेल्सन को गिरफ्तारी के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया है. एप्स्टीन मामले में अब कई मशहूर हस्तियों के नाम और कारनामे सामने आ रहे हैं. जानिए, 24 फरवरी की बड़ी खबरें.- गिरफ्तारी के कुछ घंटे बाद जमानत पर रिहा पूर्व ब्रिटिश राजदूत मैंडेल्सन

- इंडियन यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब गिरफ्तार

गिरफ्तारी के कुछ घंटे बाद जमानत पर रिहा पूर्व ब्रिटिश राजदूत मैंडेल्सन

बच्चों के साथ यौन अपराध करने के दोषी जेफ्री एप्स्टीन से करीबी संबंध रखने वाले पूर्व ब्रिटिश राजदूत पीटर मैंडेल्सन को जमानत पर रिहा कर दिया गया है. ब्रिटेन की पुलिस ने मैंडल्सन को सोमवार को गिरफ्तार किया था. लंदन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद कहा, "अधिकारियों ने सार्वजनिक दफ्तर में गलत आचरण के संदेह में 72 साल के एक पुरुष को गिरफ्तार किया है."

अमेरिका में ब्रिटेन के राजदूत समेत, ब्रिटिश सरकार व यूरोपीय संघ में कई अहम पदों पर रह चुके मैंडेल्सन को पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन भी ले जाया गया. मैंडेल्सन पर 2008 से 2010 के बीच ब्रिटेन सरकार की संवेदनशील जानकारी जेफ्री एप्स्टीन को देने का आरोप है. यह जानकारियां देते समय मैंडेल्सन ब्रिटेन के व्यापार मंत्री थे.

अमेरिकी निवेशक जेफ्री एप्स्टीन को 2008 में नाबालिग से यौन अपराध करने का दोषी करार दिया गया था. मैंडेल्सन पर आरोप है कि वह यह सब जानने के बाद भी एपस्टीन के घनिष्ठ मित्रों में बने रहे.

ब्रिटेन के अभियोजन पक्ष को संदेह है कि पद पर रहते हुए किए गए गलत आचरण के कारण मैंडेल्सन ने "जनता के भरोसे के साथ दुर्व्यवहार" किया. वहीं, मैंल्डेसन ने कोई भी गलत काम करने से इनकार किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 24, 2026 12:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).