देश की खबरें | सुशांत सिंह राजपूत मौत: आदित्य चोपड़ा ने दर्ज कराया अपना बयान
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 18 जुलाई फिल्मकार और यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) के अध्यक्ष आदित्य चोपड़ा ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में शनिवार को मुंबई पुलिस के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आज सुबह वर्सोवा पुलिस थाने पहुंचे चोपड़ा से पुलिस ने राजपूत और वाईआरएफ के बीच हुए करार के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि चोपड़ा थाने में करीब चार घंटे रहे।

यह भी पढ़े | रायपुर: COVID-19 की रोकथाम संबंधी सुरक्षात्मक उपायों का पालन नहीं करने पर लगेगा जुर्माना.

सुशांत (34) का शव 14 जून के उनके मुंबई स्थित फ्लैट में फंदे से लटकता मिला था। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था।

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या अवसाद के अलावा पेशेगत प्रतिद्वंद्विता के कारण अभिनेता ने यह कदम उठाया।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 1986 नए मामले दर्ज, कुल 1108 संक्रमितों की हुई मौत: 18 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारी ने कहा कि पुलिस यह भी समझने की कोशिश कर रही है कि राजपूत द्वारा वाईआरएफ के साथ अपना अनुबंध खत्म करने के पीछे क्या कारण थे।

इससे पहले पुलिस वाईआरएफ के कास्टिंग निर्देशक शानू शर्मा का बयान भी दर्ज कर चुकी है।

पुलिस इस मामले में राजपूत के परिवार के सदस्यों और रिया चक्रबर्ती तथा संजना सांघी जैसी उनकी करीबी मित्रों समेत कुल 34 लोगों से अब तक पूछताछ कर बयान दर्ज कर चुकी है।

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने शुक्रवार को इस मामले में सीबीआई जांच की आवश्यकता से इनकार करते हुए कहा था कि मुंबई पुलिस इस मामले को सुलझाने में सक्षम है।

रिया चक्रबर्ती ने बृहस्पतिवार को मांग की थी कि यह समझने के लिये सीबीआई जांच कराई जाए कि किस “दबाव” की वजह से राजपूत को यह कदम उठाना पड़ा।

सुशांत ने ‘छिछोरे’, ‘शुद्ध देसी रोमांस’, ‘राब्ता’, ‘केदारनाथ’ और ‘सोनचिड़िया’ जैसी फिल्मों में काम किया लेकिन क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी फिल्म “एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी” में उनकी भूमिका ने सबका दिल जीत लिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)