देश की खबरें | एनआईटी-हमीरपुर के पूर्व निदेशक के खिलाफ जांच अगले सप्ताह से
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश), 18 जुलाई एनआईटी हमीरपुर के पूर्व निदेशक द्वारा नियुक्तियों और खरीदारी में की गई कथित अनियमितताओं की जांच अगले सप्ताह से शुरू होगी। जांच के लिए केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने एक सदस्यीय समिति गठित की है, जिसमें मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।

आधिकारिक प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि पूर्व निदेशक प्रोफेसर विनोद यादव के खिलाफ आरोपों की जांच करने के लिए एक सदस्यीय समिति मंगलवार को हमीरपुर पहुंचेगी।

यह भी पढ़े | दिल्ली: आप नेता आतिशी ने प्लाज्मा डोनेट किया: 18 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

स्थानीय कांग्रेस विधायक राजिन्दर राणा और एनआईटी के कुछ कर्मचारियों ने प्रोफेसर यादव के खिलाफ अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं।

राणा और कर्मचारियों की शिकायत के बाद केन्द्रीय वित्त और वाणिज्य राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक से इस मुद्दे पर भेंट की जिसके बाद समिति का गठन हुआ।

यह भी पढ़े | रायपुर: COVID-19 की रोकथाम संबंधी सुरक्षात्मक उपायों का पालन नहीं करने पर लगेगा जुर्माना.

एनआईटी के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि जांच अधिकारी मंगलवार को यहां पहुंचने के बाद संस्थान के सतपुड़ा छात्रावास में रुकेंगे। गौरतलब है कि छात्रावास को एनआईटी के कोविड केयर केन्द्र के कर्मचारियों के रात में रुकने के लिए आरक्षित रखा गया है।

कुछ ही दिन पहले संस्थान के प्रबंधन ने प्रोफेसर यादव से सभी वित्तीय और प्रशासनिक शक्तियां वापस ले ली और एनआईटी जालंधर के निदेशक प्रोफेसर ललित अवस्थी को अस्थाई रूप से एनआईटी हमीरपुर का निदेशक नियुक्त किया है।

यादव अभी भी अपने आधिकारिक आवास में रह रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)