देश की खबरें | भीख से मिलने वाले पैसों से कोरोना पीड़ितों की मदद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अपनी कमाई का कुछ हिस्सा दान करने वाले लोगों की इस दुनिया में कमी नहीं है, लेकिन तमिलनाडु के एम पुल पांडियां के बारे में क्या कहेंगे, जो भीख मांगने से मिलने वाले पैसों को पिछले कई बरस से दान करते चले आ रहे हैं। यह और बात है कि पहले वह स्कूलों का बुनियादी ढांचा बेहतर बनाने के लिए अपनी कमाई दान कर दिया करते थे और अब जो कमाते हैं, कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए दान कर देते हैं।