विदेश की खबरें | वियतनाम के दा नांग में दूसरा मामला सामने आने के बाद बार, पार्क बंद

मध्य वियतनाम में दा नांग के अधिकारियों ने सार्वजनिक स्थानों के साथ ही खेल, सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों में 30 से अधिक लोगों के जमा होने पर प्रतिबंध लगाया दिया है। थीम पार्क, ब्यूटी सैलून, बार और क्लबों को बंद करने का आदेश दिया गया है।

लोगों को सामाजिक दूरी बनाए रखने, मास्क पहनने और नियमित तौर पर हाथ धोते रहने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़े | आतंकवादी संगठनों के पाकिस्तानी आकाओं के नाम अब भी काली सूची में शामिल नहीं: UN रिपोर्ट.

रविवार को 61 वर्षीय शख्स में संक्रमण की पुष्टि हुई थी और इससे एक दिन पहले 57 वर्षीय व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है और उन्हें जीवनरक्षक प्रणाली पर रखा गया है।

हालांकि, स्वास्थ्य कर्मी दोनों व्यक्तियों के बीच किसी तरह के संपर्क को स्थापित नहीं कर पा रहे हैं न ही संक्रमण का स्रोत पता लगा रहे हैं। ऐसी खबरे हैं कि दोनों ने पिछले महीने शहर से बाहर की यात्रा नहीं की है।

यह भी पढ़े | अमेरिका: टेक्सास पहुंचा इस साल का पहला अटलांटिक तूफान, बाढ़ की आशंका.

संक्रमण के नये मामले सामने आने के बाद वियतनाम में कुल मामले 418 हो गए हैं जबकि मौत किसी की भी नहीं हुई है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)