जरुरी जानकारी | दिल्ली-एनसीआर में पहली छमाही में कार्यालय स्थल औसत किराये में नौ प्रतिशत गिरावट

नयी दिल्ली, 26 जुलाई दिल्ली- राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के बाजार में चालू कैलेंडर वर्ष की पहली छमाही में कार्यायल स्थल के किराये में औसतन नौ प्रतिशत की गिरावट आई है और यह 78 रुपये प्रति वर्ग फुट प्रति माह पर आ गया है।

एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कोविड-19 महामारी की वजह से कार्यालय स्थल की मांग काफी घटी है जिससे किराया घट गया है।

यह भी पढ़े | कोरोना की चपेट में उत्तर प्रदेश, ठीक होने वाले पीड़ितों के डिस्चार्ज को लेकर सरकार की तरफ से जारी हुई नही घोषणा.

संपत्ति सलाहकार नाइट फ्रैंक इंडिया की छमाही रिपोर्ट के अनुसार जनवरी- जून, 2020 के दौरान लीज या पट्टे पर कार्यालय स्थल की मांग 45 प्रतिशत घटकर 21 लाख वर्ग फुट तक रही, जो एक साल पहले इसी अवधि में 38 लाख वर्ग फुट थी। इसी तरह समीक्षाधीन अवधि में नई आपूर्ति 86 प्रतिशत घटकर 59 लाख वर्ग फुट से आठ लाख वर्ग फुट रह गई।

रिपोर्ट में कहा गया है कि लॉकडान के दौरान सभी कारोबारी गतिवधियां ठप रहीं। कई कंपनियों ने संपत्ति मालिकों से किराये में माफी या भुगतान टालने के लिए संपर्क किया।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मोदी सरकार ने नाइट ड्यूटी अलाउंस के नियमों में किया बदलाव.

रिपोर्ट में कहा गया है कि अब कंपनियां चालू कैलेंडर वर्ष या वित्त वर्ष के लिए अपने लक्ष्य और परिदृश्य को नए सिरे से तैयार कर रही हैं। कंपनियां अपने रीयल एस्टेट परिचालन खर्च को घटाना चाहती हैं। उनकी परिचालन आय में इसका हिस्सा तीन से पांच प्रतिशत रहता है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि एनसीआर में ‘को-वर्किंग’ क्षेत्र के लिए भी दूसरी छमाही में मांग में काफी गिरावट आई है। 2019 की पहली छमाही में इस क्षेत्र की कार्यालय स्थल की मांग काफी ऊंची रही थी।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)