एजेंसी न्यूज

सोमवार से ऑनलाइन कक्षाएं बहाल करेंगे गुजरात के निजी स्कूल

गुजरात में निजी स्कूलों ने अभिभावकों के अनुरोध पर सोमवार से ऑनलाइन कक्षाएं बहाल करने का फैसला किया है लेकिन वे राज्य सरकार के उस आदेश का विरोध करते रहेंगे जिसमें उन्हें छात्रों से तब तक फीस नहीं लेने का निर्देश दिया गया है जब तब स्कूल बंद रहते हैं. स्कूल संघ के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी.

सोमवार से ऑनलाइन कक्षाएं बहाल करेंगे गुजरात के निजी स्कूल
ऑनलाइन क्लास (Photo Credits: Pxfuel) प्रतीकात्मक तस्वीर)

अहमदाबाद, 26 जुलाई: गुजरात में निजी स्कूलों ने अभिभावकों के अनुरोध पर सोमवार से ऑनलाइन कक्षाएं बहाल करने का फैसला किया है लेकिन वे राज्य सरकार के उस आदेश का विरोध करते रहेंगे जिसमें उन्हें छात्रों से तब तक फीस नहीं लेने का निर्देश दिया गया है जब तब स्कूल बंद रहते हैं. स्कूल संघ के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी. गुजरात सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर स्व वित्त पोषित स्कूलों से तब तक छात्रों से ट्यूशन फीस न लेने के लिए कहा है जब तक कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण वे बंद रहते हैं.

इस अधिसूचना के बाद 15,000 से अधिक निजी संस्थानों ने बृहस्पतिवार से ऑनलाइन कक्षाएं निलंबित कर दी थीं. 16 जुलाई को जारी इस अधिसूचना में इन स्कूलों से अकादमिक सत्र 2020-21 के लिए फीस न बढ़ाए जाने के लिए भी कहा गया. स्व वित्त पोषित स्कूल फेडरेशन के प्रवक्ता दीपक राजगुरु ने कहा कि विभिन्न निजी स्कूलों के प्रबंधकों ने शनिवार शाम बैठक की और अभिभावकों के अनुरोध पर विचार करने के बाद सेामवार से ऑनलाइन कक्षाएं बहाल करने का फैसला किया.

यह भी पढ़ें: चीनी ऐप UC News और UC Browser पर पूर्व कर्मचारी ने लगाया गंभीर आरोप, गुरुग्राम कोर्ट ने अलीबाबा फाउंडर जैक मा को भेजा समन

उन्होंने कहा कि स्कूल राज्य सरकार की इस अधिसूचना को वापस लेने की मांग करते रहेंगे.

कुछ निजी स्कूलों ने इस अधिसूचना को चुनौती देते हुए गुजरात उच्च न्यायालय का रुख भी किया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2020 02:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).