मुंबई: खुद को पुलिसकर्मी बता कर की 30 हजार रुपये की ठगी, तीन लोग गिरफ्तार
मुंबई के पूर्वी उपनगर मुलुंड में तीन लोगों को खुद को कथित तौर पर पुलिसकर्मी बता एक सब्जी वाले से 30,000 रुपये ठगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि नवघर पुलिस ने संतोष कटकर, अशोक पेडनेकर और सुनील पाटिल को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ भादंवि की धारा 170 और 420 के तहत मामला दर्ज किया है.