देश की खबरें | लेबनान में हुए विस्फोट में पांच भारतीय मामूली रूप से घायल: विदेश मंत्रालय
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, छह अगस्त लेबनान की राजधानी बेरूत में सप्ताह की शुरुआत में हुए घातक विस्फोट में पांच भारतीयों को मामूली चोटें आई हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने उक्त जानकारी देते हुए यह भी कहा कि भारत ने लेबनान की सरकार से विस्फोट के कारण हुए नुकसान से संबंधित जानकारी मांगी है जिसके आधार पर देश उसे सहायता उपलब्ध कराएगा।

यह भी पढ़े | जी.सी. मुर्मू देश के नए कैग नियुक्त.

श्रीवास्तव ने कहा, “हमारे दूतावास ने एक ट्वीट किया था। भारतीय समुदाय के किसी भी व्यक्ति की मौत की सूचना नहीं है। पांच लोगों को मामूली चोटें आने की सूचना मिली है।”

उन्होंने, “हमारा दूतावास समुदाय के लोगों के लिए काम करने वाले संगठनों के संपर्क में है और यथासंभव सहायता उपलब्ध करा रहा है।”

यह भी पढ़े | Manoj Sinha To Be New Lt Governor of Jammu and Kashmir: मनोज सिन्हा श्रीनगर पहुंचे, शुक्रवार को ले सकते हैं उप राज्यपाल पद की शपथ.

मंगलवार को बेरूत में हुए विस्फोट में 130 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी और हजारों घायल हो गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)