एजेंसी न्यूज

Manoj Sinha To Be New Lt Governor of Jammu and Kashmir: मनोज सिन्हा श्रीनगर पहुंचे, शुक्रवार को ले सकते हैं उप राज्यपाल पद की शपथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के भावी उप राज्यपाल मनोज सिन्हा बृहस्पतिवार को यहां पहुंचे।

Manoj Sinha To Be New Lt Governor of Jammu and Kashmir: मनोज सिन्हा श्रीनगर पहुंचे, शुक्रवार को ले सकते हैं उप राज्यपाल पद की शपथ
मनोज सिन्हा (Photo Credits: Facebook)

श्रीनगर:- जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir)  के भावी उप राज्यपाल मनोज सिन्हा (Manoj Sinha) गुरुवार को यहां पहुंचे. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव बी वी आर सुब्रमण्यम और पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने हवाई अड्डे पर सिन्हा का स्वागत किया. अधिकारियों ने कहा कि हवाई अड्डे से सिन्हा सीधे राज भवन गए. उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर के दूसरे उप राज्यपाल के रूप में सिन्हा शुक्रवार को शपथ ले सकते हैं. पूर्व रेलवे राज्यमंत्री सिन्हा (61) गिरीश चंद्र मुर्मू का स्थान लेंगे जिन्होंने बुधवार देर रात पद से इस्तीफा दे दिया था.

गिरीश चंद्र मुर्मू, जम्मू कश्मीर संघ शासित राज्य के पहले उप राज्यपाल थे और उनका कार्यकाल नौ महीने से कुछ अधिक समय का रहा. मुर्मू देश के अगले नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक होंगे. आईएस अधिकारी सिन्हा पहले वित्त और गृह मंत्रालय में सचिव के रूप में कार्य कर चुके हैं, जबकि वे मोदी सरकार में रेल राज्य मंत्री भी बनाए गए थे.

बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों ने मनोज सिन्हा को एलजी बनाने के फैसले को सही बताया है. बीजेपी नेताओं ने कहा है कि उनके पास राजनीतिक और प्रशासनिक अनुभव दोनों है, जिससे जम्मू-कश्मीर के विकास को वह नई दिशा दे सकते हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2020 12:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).