एजेंसी न्यूज

जी.सी. मुर्मू देश के नए कैग नियुक्त

केन्द्र सरकार ने बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपराज्यपाल गिरीश चन्द्र मुर्मू को भारत का नया नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) नियुक्त किया. आर्थिक मामलों के विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, ‘‘...राष्ट्रपति को श्री गिरीश चन्द्र मुर्मू को भारत का नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक नियुक्त करते हुए बहुत प्रसन्नता हो रही है.

जी.सी. मुर्मू देश के नए कैग नियुक्त
जी.सी. मुर्मू (Photo Credits: PTI)

नयी दिल्ली: केन्द्र सरकार ने बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपराज्यपाल गिरीश चन्द्र मुर्मू को भारत का नया नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) नियुक्त किया. आर्थिक मामलों के विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, ‘‘...राष्ट्रपति को श्री गिरीश चन्द्र मुर्मू को भारत का नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक नियुक्त करते हुए बहुत प्रसन्नता हो रही है, उनकी नियुक्ति पदभार संभालने के तिथि से प्रभावी होगी.’’

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज दिन में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के पद से मुर्मू का इस्तीफा स्वीकार कर लिया था.

पूर्व केन्द्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश से भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज सिन्हा को केन्द्र शासित प्रदेश का नया उपराज्यपाल बनाया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 07, 2020 12:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).