देश की खबरें | न्यायालय में याचिका पर सुनवाई होने तक बयान दर्ज नहीं किया जाए: रिया चक्रवर्ती ने ईडी से कहा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, सात अगस्त बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आरोपी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने प्रवर्तन निदेशालय से अनुरोध किया है कि उच्चतम न्यायालय में उनकी याचिका की सुनवाई होने तक धनशोधन मामले में उसका बयान दर्ज नहीं किया जाए।

प्रवर्तन निदेशालय ने चक्रवर्ती के खिलाफ धनशोधन का मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़े | Farmer Special Parcel Train: आज से देश में चलेगी पहली 'किसान विशेष पार्सल ट्रेन', जानें कहां से कहां तक का सफर करेगी तय.

चक्रवर्ती के वकील सतीश मानशिंदे ने कहा कि अभिनेत्री न्यायालय में उनकी याचिका की सुनवाई होने तक ईडी के सामने पेश नहीं होंगी। ईडी ने रिया चक्रवर्ती को शुक्रवार को तलब किया था।

चक्रवर्ती ने न्यायालय में याचिका दायर करके बिहार पुलिस द्वारा दर्ज मामले को स्थानांतरित कर मुंबई पुलिस को सौंपे जाने का अनुरोध किया था।

यह भी पढ़े | मणिपुर में गर्भवती महिला की मौत, परिवार का दावा- 5 अस्पतालों ने भर्ती करने से मना किया.

राजपूत के पिता के के सिंह ने चक्रवर्ती और उनके कुछ रिश्तेदारों के खिलाफ पटना पुलिस में 25 जुलाई को शिकायत दर्ज कराई थी और उन पर धोखाधड़ी करने एवं अभिनेता को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था।

सिंह ने राजपूत (34) के बैंक खातों में वित्तीय अनियमितताओं का भी आरोप लगाया था। राजपूत का शव 14 जुलाई को उपनगर बांद्रा स्थित उनके आवास में पंखे से लटका मिला था।

इस शिकायत के आधार पर पटना पुलिस ने चक्रवर्ती और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

ईडी ने 31 जुलाई को चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ धनशोधन का मामला दर्ज किया था और अभिनेत्री को एजेंसी के मुंबई कार्यालय में शुक्रवार को पेश होने का निर्देश दिया था।

मानशिंदे ने कहा कि अभिनेत्री शुक्रवार को ईडी के समक्ष पेश नहीं होंगी।

उन्होंने बताया कि चक्रवर्ती ने न्यायालय में उनकी याचिका की सुनवाई तक उनका बयान दर्ज नहीं किए जाने का अनुरोध किया है।

मानशिंदे ने कहा कि ईडी ने उनके अनुरोध का अभी कोई उत्तर नहीं दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)