देश की खबरें | बंगाल: हावड़ा में व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में कथित तौर पर 42 वर्षीय एक व्यक्ति की पीट-पीट कर कर हत्या कर दी गई।
हावड़ा, छह अगस्त पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में कथित तौर पर 42 वर्षीय एक व्यक्ति की पीट-पीट कर कर हत्या कर दी गई।
पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि घटना बुधवार देर रात को जगतवल्लभपुर थानांतर्गत भूपतिपुर गांव में हुई।
यह भी पढ़े | जी.सी. मुर्मू देश के नए कैग नियुक्त.
पुलिस ने कहा कि पपीते के पेड़ को काटने पर हुए पारिवारिक विवाद ने झड़प का रूप ले लिया और अधीर राय को डंडे से सिर पर मारा गया जिससे उसकी मौत हो गई।
तृणमूल कांग्रेस का कहना है कि अधीर उनका कार्यकर्ता था और कथित तौर पर जिन्होंने हमला किया वह भाजपा के कार्यकर्ता थे।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों पक्षों में पुरानी दुश्मनी थी।
उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और छानबीन जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 07, 2020 01:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

