देश की खबरें | समाज को संदेश देने के लिए रिया, अन्य को न दी जाए जमानत: एनसीबी ने अदालत से कहा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने अदाकारा रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक और मादक पदार्थ मामले में गिरफ्तार अन्य आरोपियों की जमानत याचिकाओं का कड़ा विरोध करते हुए बंबई उच्च न्यायालय से मंगलवार को कहा कि समाज को, खासकर युवाओं को कड़ा संदेश दिए जाने की आवश्यकता है जिससे कि वे नशीले पदार्थो का सेवन न करें।