पटना, 29 सितम्बर मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा की अगुवाई में चुनाव आयोग की सात सदस्यीय टीम बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए मंगलवार को पटना पहुंची।
निर्वाचन आयोग की इस उच्च स्तरीय टीम में चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा और राजीव कुमार भी शामिल हैं।
यह भी पढ़े | Coronavirus Updates in Delhi: दिल्ली में कोरोना का कहर, पिछले 24 घंटे में 48 लोगों की मौत.
अगले दो दिनों में आयोग की टीम विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के साथ-साथ प्रशासन एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ पटना और गया में बैठकें करेगी।
चुनाव कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि आयोग की टीम एक अक्टूबर को प्रदेश की राजधानी पटना में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेगी ।
निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा का चुनाव तीन चरणों में कराए जाने की घोषणा की थी ।
बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए 28 अक्टूबर, तीन नवंबर और सात नवंबर को मतदान होगा तथा 10 नवंबर को मतगणना होगी।
कोविड-19 महामारी के बीच यह विश्व स्तर पर सबसे बड़े चुनावों में से एक है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY