देश की खबरें | उपराष्ट्रपति नायडू कोरोना वायरस से संक्रमित, तबियत ठीक
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 29 सितंबर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी है।

उपराष्ट्रपति सचिवालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Coronavirus Updates in Delhi: दिल्ली में कोरोना का कहर, पिछले 24 घंटे में 48 लोगों की मौत.

सचिवालय ने कहा कि नायडू (71) में संक्रमण के लक्षण नहीं हैं और उनकी तबियत ठीक है।

सचिवालय ने ट्वीट किया, ‘‘भारत के उपराष्ट्रपति ने आज सुबह कोविड-19 का नियमित परीक्षण कराया जिसमें उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुयी।

यह भी पढ़े | Vice President Venkaiah Naidu Corona Positive: देश के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू कोरोना से संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी.

नायडू को घर में पृथक-वास में रहने की सलाह दी गयी है।

ट्वीट में कहा गया है कि उनकी पत्नी उषा नायडू की जांच रिपेार्ट नकारात्मक रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)