देश की खबरें | असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार, 12 जिलों में 2.78 लाख लोग प्रभावित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में मंगलवार को बाढ़ की स्थिति में सुधार देखने को मिला, हालांकि डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
गुवाहाटी, 29 सितंबर असम में मंगलवार को बाढ़ की स्थिति में सुधार देखने को मिला, हालांकि डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
एक आधिकारिक बुलेटिन में कहा गया कि राज्य के 12 जिलों के 2.78 लाख से अधिक लोग अब भी बाढ़ से प्रभावित हैं।
यह भी पढ़े | Coronavirus Updates in Delhi: दिल्ली में कोरोना का कहर, पिछले 24 घंटे में 48 लोगों की मौत.
विश्वनाथ जिले में एक व्यक्ति की मौत के साथ इस साल बाढ़ से संबंधित घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 120 हो गई है।
बुलेटिन के अनुसार असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि अभी 12 जिलों में 458 गांवों के 2,78,979 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं जबकि सोमवार को 13 जिलों के 3.18 लाख लोग प्रभावित थे।
बुलेटिन के अनुसार नौगांव जिला सर्वाधिक प्रभावित हुआ है जहां 2.15 लाख लोगों का जीवन बाढ़ से अस्त व्यस्त हो गया है।
एएसडीएमए ने कहा कि राज्यभर में बाढ़ के कारण 27,505.30 हेक्टेयर भूमि पर फसल बर्बाद हो गई है।
गुवाहाटी, नीमतीघाट और तेजपुर में ब्रह्मपुत्र नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है और कई स्थानों पर उसकी सहायक नदियां जिया भरली और कोपीली भी लाल निशान के ऊपर बह रही हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2020 10:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

