Goa Assembly Election Results 2022: गोवा में एमजीपी के सहयोग से ‘हैट्रिक’ के करीब भाजपा
निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, शुरुआती रुझानों में गोवा के मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद सावंत राज्य की सांखली सीट पर आगे चल रहे हैं, जबकि स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे, जो मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं, वालपोई क्षेत्र में बढ़त बनाए हुए हैं.