एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 42 पैसे चढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रूझानों और घरेलू शेयर बाजार के मजबूत होने के बीच रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 42 पैसे चढ़कर 76.20 पर पहुंच गया।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 42 पैसे चढ़ा

मुंबई, 10 मार्च पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रूझानों और घरेलू शेयर बाजार के मजबूत होने के बीच रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 42 पैसे चढ़कर 76.20 पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 76.27 पर खुला। फिर यह पिछले बंद भाव के मुकाबले 42 पैसे की बढ़त दर्ज करते हुए 76.20 के स्तर पर आ गया।

पिछले सत्र में, बुधवार को रुपया 38 पैसे की तेजी के साथ 76.62 प्रति डॉलर के स्तर बंद हुआ था।

उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा और मणिपुर में हाल में विधानसभा चुनाव हुए थे, जहां आज मतगणना हो रही है।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 98.12 पर आ गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 3.39 प्रतिशत बढ़कर 114.91 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 10, 2022 11:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).