खेल की खबरें | होल्डर और बोनेर ने वेस्टइंडीज की पारी को संभाला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दोनों अब तक 75 रन की साझेदारी कर चुके हैं ।एक समय वेस्टइंडीज ने चार विकेट 127 रन पर गंवा दिये थे । दोनों ने जोखिम नहीं लेते हुए इंग्लैंड के गेंदबाजों का सामना किया । इंग्लैंड के पास अभी भी 109 रन की बढत है ।
दोनों अब तक 75 रन की साझेदारी कर चुके हैं ।एक समय वेस्टइंडीज ने चार विकेट 127 रन पर गंवा दिये थे । दोनों ने जोखिम नहीं लेते हुए इंग्लैंड के गेंदबाजों का सामना किया । इंग्लैंड के पास अभी भी 109 रन की बढत है ।
दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर होल्डर 43 और बोनेर 34 रन बनाकर खेल रहे थे । बारिश के कारण दूसरे दिन का खेल समय से पहले समाप्त करना पड़ा ।
अपने कल के स्कोर छह विकेट पर 268 रन से आगे खेलते हुए इंग्लैंड ने 311 रन बनाये ।
क्रेग ब्रेथवेट और जॉन कैंपबेल ने 83 रन की साझेदारी की । इस दौरान दोनों ने 13 चौके और एक छक्का जड़ा । कैंपबेल 35 रन बनाकर आउट हुए । वहीं ब्रेथवेट ने 62 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया लेकिन 55 के स्कोर पर मार्क वुड को विकेट गंवा बैठे ।
शामार ब्रूक्स ने 18 के स्कोर पर स्लिप में बेन स्टोक्स को कैच थमाया । वहीं जर्मेन ब्लैकवुड को वुड ने उस समय जीवनदान दिया जब उन्होंने खाता भी नहीं खोला था । वह 11 रन बनाकर क्रिस वोक्स का शिकार हुए ।
वेस्टइंडीज का स्कोर बिना किसी नुकसान के 83 रन था लेकिन उसने चार विकेट 16 ओवर और 44 रन के भीतर गंवा दिये । इसके बाद होल्डर और बोनेर ने पारी को संभाला ।
इससे पहले इंग्लैंड ने रात के स्कोर में 43 रन ही जोड़े । जॉनी बेयरस्टॉ 109 से 140 रन तक पहुंचे और आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज रहे । वेस्टइंडीज के लिये तेज गेंदबाज जेडेन सील्स ने 79 रन देकर चार विकेट लिये ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 10, 2022 12:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

