Royal Challengers Bengaluru vs Kolkata Knight Riders, TATA Indian Premier League 2026 57th Match Live Streaming And Telecast Details: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 57वां मुकाबला आज यानी 13 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (RCB vs KKR) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रायपुर (Raipur) के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम (Shaheed Veer Narayan Singh International Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस सीजन में अब तक 11 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 7 में जीत और 4 में हार का सामना किया है. वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स ने 10 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 4 में जीत और 5 मैचों में हार मिली है, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. दोनों टीमों की नजर इस मुकाबले को जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की अगुवाई रजत पाटीदार (Rajat Patidar) कर रहे हैं, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: IPL 2026 Scam Alert: आईपीएल टिकट के नाम पर बड़ा ऑनलाइन फ्रॉड, 1000 से ज्यादा फर्जी वेबसाइट्स से क्रिकेट फैंस को बनाया जा रहा निशाना
टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 57वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा. ये मुकाबला रायपुर में खेला जाएगा. मौजूदा सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अब तक 11 मैच खेले हैं. इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को सात मुकाबलों में जीत और चार मैचों में हार मिली है. दूसरी तरफ, कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने इस सीजन में अब तक 10 मैच खेले हैं. इस दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को चार मुकाबलों में जीत और पांच मैचों में हार मिली है, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. ऐसे में आइए मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स हेड टू हेड (RCB vs KKR Head To Head)
टाटा आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच 35 मुकाबले हुए हैं. इस दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स का पलड़ा भारी रहा है. कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को 20 मैचों में जीत मिली है. जबकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 15 मुकाबले अपने नाम किए हैं. इस सीजन दोनों टीमों के बीच यह पहला मुकाबला होगा. आईपीएल 2025 के पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 विकेट से हराया था.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने अपने पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराया था. उस मैच में क्रुणाल पांड्या ने शानदार अर्धशतक लगाया था. हालांकि, दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली पिछले 2 मैचों में शून्य पर आउट हुए हैं. ऐसे में टीम को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी. गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और उन्होंने इस सीजन में अब तक 21 विकेट अपने नाम किए हैं.
दूसरी तरफ, कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने अपने पिछले 4 मुकाबले जीतकर प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है. टीम ने अपने आखिरी मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया था. उस मैच में फिन एलन ने शानदार शतक जड़ा था. ऐसे में एक बार फिर टीम को उनसे तेज शुरुआत की उम्मीद होगी. गेंदबाजी में कार्तिक त्यागी और वरुण चक्रवर्ती पर बड़ी जिम्मेदारी होगी.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच 57वां टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? (RCB vs KKR 57th Match Date And Venue)
टाटा आईपीएल 2026 का 57वां मुकाबला आज यानी 13 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच का टॉस मुकाबला शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा.
भारत में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (RCB vs KKR 57th Match Live TV Channel Telecast In India)
आईपीएल 2026 का 57वां मुकाबला आज यानी 13 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा.
भारत में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch RCB vs KKR 57th Match Live Streaming In India)
टाटा आईपीएल 2026 का 57वां मुकाबला आज यानी 13 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (RCB vs KKR 57th T20 Match Playing Prediction)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, जैकब बेथेल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा और रसिख सलाम डार.
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा और वरुण चक्रवर्ती.
नोट: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.











QuickLY